विदेश घूमने की इच्छा हर किसी की होती है लेकिन महंगा होने की वजह से लोगों को अपने शौक से समझौता करना पड़ता है. हालांकि, ऐसी भी कई जगहें हैं जहां भारतीय करेंसी की कीमत ज्यादा होने की वजह से ये आपके बजट में आसानी से आ जाती हैं. इन जगहों पर आप कम पैसों में अपने सारे शौक आसानी से पूरे कर सकते हैं. आइए जानते हैं विदेश की इन जगहों के बारे में.
नेपाल- अगर आपके पास समय और पैसे दोनों कम हैं तो भी आप नेपाल की ट्रिप पर आसानी से जा सकते हैं. नेपाल भारत का पड़ोसी है और यहां से नेपाल के लिए कई बस सेवाएं भी चलती हैं. यहां 1 रुपए का एक्सचेंज रेट 1.60 नेपाली रुपया है. यहां खूबसूरत पहाड़ियां, मंदिर और मठ हर किसी को आकर्षित करते हैं. यहां आप जी भरकर अपने बजट में शॉपिंग कर सकते हैं.
श्रीलंका- कई लोगों का कहना है कि भारत में केरल की ट्रिप श्रीलंका की तुलना में ज्यादा महंगी है. यहां 1 रुपया 2.30 श्रीलंकाई रुपये के बराबर है. यहां आप सस्ते में दोगुना मजा कर सकते हैं. अगर आप श्रीलंका की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो एला जाना ना भूलें. ये जगह हर टूरिस्ट की पहली पसंद है.
वियतनाम- भारत के लिए सस्ते देशों की लिस्ट में वियतनाम का भी नाम है. यहां 1 रुपये की कीमत 334.68 वियतनामी दोंग है. यहां आकर आप अपनी मनपसंद की खूब शॉपिंग कर सकते हैं.
जापान- अगर आप जापान के खूबसूरत नजारों को देखने के इच्छुक हैं तो आप अपना ये शौक जरूर पूरा कर सकते हैं. यहां 1 रूपये की कीमत 1.60 जापानी येन है. जापान की ट्रिप भी आप सस्ते में प्लान कर सकते हैं.
Comments
Post a Comment