![]() |
CTET Answer Key 2021 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आंसर की 2021 अब किसी भी समय जारी की जा सकती है। 31 जनवरी 2021 को, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने पूरे भारत में सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित की। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक CTET वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक करते रहें, क्योंकि CTET आंसर की इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आंसर की जारी करने के बाद कैंडिडेट्स से उस पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। CTET परिणाम 2021 CTET परीक्षा की तारीख से 6 सप्ताह के भीतर जारी होने की संभावना है। सीटीईटी की वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सीटीईटी परीक्षा की ओएमआर शीट और आंसर की को सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा। उम्मीदवार निर्धारित समय में इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET आंसर की का ट्रेंड
CTET आंसर की के पिछले ट्रेंड के मुताबिक, CBSE परीक्षा की तारीख के 15-20 दिन के भीतर आंसर की जारी कर देता है। पिछले ट्रेंड पर नजर डालें तो, हमें आभास होता है कि सीटेट आंसर की 2021 को 15 फरवरी 2021 के आसपास जारी किया जा सकता है। हालांकि अभी सीबीएसई की तरफ से इसके बारे में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Comments
Post a Comment