Skip to main content

#shivajiMahraj


छत्रपती शिवाजी महाराज (1630-1680 ई.) भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। उन्होंने कई वर्ष औरंगज़ेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया। सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्यभिषेक हुआ और वह "छत्रपति" बने।छत्रपती शिवाजी महाराज ने अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों कि सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया। उन्होंने समर-विद्या में अनेक नवाचार किये तथा छापामार युद्ध (Gorilla War) की नयी शैली (शिवसूत्र) विकसित की। उन्होंने प्राचीन हिन्दूराजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया और फारसी के स्थान पर मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया।

शासनावधि१६७४ – १६८०
राज्याभिषेक६ जून १६७४
पूर्ववर्तीशाहजी
उत्तरवर्तीसम्भाजी
जन्म१९ फरवरी १६३०
शिवनेरी दुर्ग
निधन३ अप्रैल १६८०
रायगढ़
समाधि
रायगढ़
संतानसम्भाजी, राजाराम, राणुबाई आदि.
घरानाभोंसले
पिताशाहजी
माताजीजाबाई


 भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में बहुत से लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवनचरित से प्रेरणा लेकर भारत की स्वतन्त्रता के लिये अपना तन, मन धन न्यौछावर कर दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

किसान:- जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में अनाज उत्पादन के तरीकों को पूरी तरह बदल देगा??

  किसान बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन कृषि के लिए सबसे बड़ा खतरा है। जलवायु परिवर्तन से मतलब है कि जलवायु की अवस्था में काफी समय के लिए बदलाव। जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक आंतरिक बदलावों या बाहरी कारणों जैसे ज्वालामुखियों में बदलाव या इंसानों की वजह से जलवायु में होने वाले बदलावों से माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र  का जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु परिवर्तन पर हाल में बड़े स्तर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन का विषय था जलवायु परिवर्तन मनुष्य की ओर से। इसमें जलवायु परिवर्तन के प्राकृतिक कारणों में अंतर बताने की कोशिश की है। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन को इस तरह से परिभाषित किया गया कि जलवायु परिवर्तन सीधे-सीधे मानव जनित कारणों पर निर्भर रहता है। पूरे वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के किसान ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन’ की वैज्ञानिक शब्दावली नहीं समझते हैं।  वह सबसे पहले जलवायु परिवर्तन से दो-चार होते हैं। जलवायु सीधे तौर पर उनके जीवनयापन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव डालता है। गेहूं और मक्के की ...

Facebook new features (2021) update

  15 साल पहले के फेसबुक और 2021 के फेसबुक में बहुत अंतर है। फेसबुक के नए संस्करण को अविश्वसनीय रूप से विकसित किया गया है। ये विशेषताएं अपडेट हैं जो आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों खातों के लिए उपयोग कर सकते हैं। धन का अनुरोध फेसबुक की नई सुविधा के साथ, अब आप दोस्तों से पैसे का अनुरोध कर सकते हैं या फेसबुक के माध्यम से दोस्तों को पैसे भेज सकते हैं। फेसबुक की नीति में एक दिलचस्प विशेषता यह नहीं है? अगर फेसबुक जल्द ही एक बैंक स्थापित करता है तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। हमें लगता है कि फेसबुक जल्द ही ऐसा करेगा। फेसबुक मार्केटप्लेस एक और बड़ी विशेषता "फेसबुक मार्केटप्लेस" सुविधा है। इस बाजार में जहां सुई से लेकर सूत तक सब कुछ बेचा जाता है, आप अपने देश में पैसा बेच और कमा सकते हैं। आप खुदरा या थोक बेच सकते हैं। घर, कार, कपड़े, पुरानी चीजें, दूसरे हाथ का सामान, जमीन, सर्विस पैक, खाना, पीना और सब कुछ जो आप यहां प्रकाशित कर सकते हैं। फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकल क्या आप फेसबुक पर लेख लिखकर पैसा कमाना चाहेंगे? नहीं, आश्चर्य नहीं होगा! हां, आप यह कर सकते हैं। अगर आपको लिखना पस...