इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े हजारों पदों को भरा जाएगा. प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी.
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) बहुत जल्द प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2021) का नोटिफिकेशन जारी करेगा. इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े हजारों पदों को भरा जाएगा. प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. परीक्षा का पाठ्यक्रम तय कर लिया गया है. परीक्षा पाठ्यक्रम संबंधी आदेश जल्द जारी किए जाएंगे.
-सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) होगी.
-इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा.
-पीईटी का स्कोर एक साल के लिए मान्य होगा.
-इस परीक्षा का आयोजन साल में एक बार होगा.
पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा कराई जाएगी.
-प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो घंटे की होगी, इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.
-सवाल का गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग होगी. एक सवाल गलत होने पर 1/4 अंक कटेगा.
खाली पदों की डिटेल
- लेखपाल 7882
- बेसिक शिक्षा 1055
- माध्यमिक शिक्षा 500
- विभिन्न विभागों में लिपिक 7000
- लेखा परीक्षक 1303
- ग्राम्य विकास 1658
- परिवार कल्याण 9222
- बाल विकास पुष्टाहार 3448
- नगर निकाय 383
आयोग को भर्ती संबंधी अधिकतर विभागों के प्रस्ताव मिल गए हैं. शैक्षिक योग्यता के आधार पर इसे ग्रुप में बांटा जा रहा है, जिससे भर्ती में आसानी हो. आपको बता दें कि सीएम योगी ने कुछ दिनों पहले था, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) जल्दी आयोजित कराई जाए.
Comments
Post a Comment