Skip to main content

Whatsapp भारत में फर्जी खबरों को रोकने लिए बनया ये 'प्‍लान

NDTV News 6-Aug-2018 15:15IST
नई दिल्ली: फर्जी खबरों को लेकर आलोचना झेल रही सोशल मीडिया कंपनी व्हॉट्सएप ने सरकार से कहा कि वह इस समस्या से निपटने के लिये भारत में एक स्थानीय टीम खड़ी कर रही है, जिसका प्रमुख कोई भारतीय हो सकता है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने यह भी कहा कि सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने फर्जी संदेश की शुरुआत करने वालों की पहचान बताने की सरकार की मांग पर सहमति नहीं जताई है और उसका कहना है कि ऐसा करने से निजी संदेशों के एक मंच के रूप में व्हॉट्सएप का निजी स्वरूप प्रभावित होगा.

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि व्हॉट्सएप ने सरकार के पिछले नोटिस का जवाब भेजा है. उसमें कंपनी ने अपने नेटवर्क पर फर्जी खबरों के प्रसार पर अंकुश लगाने के उपायों की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों को शिक्षित करने और जागरूक करने के लिये किये अपने प्रयासों का उल्लेख किया है. अधिकारी ने कहा कि व्हॉट्सएप भारत में ही अपनी एक टीम खड़ी करने में लगी है. अधिकारी ने यह भी कहा कि कंपनी  यह उपाय सरकार की अपेक्षा के अनुरूप नहीं है क्योंकि सरकार चाहती है कि ऐसे संदेशों के मूल स्त्रोत का पता लगाया जाये और उसकी पहचान बताई जाए.
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि व्हॉट्सएप का मानना है कि संदेश के स्त्रोत को बताने से इस प्लेटफॉर्म का निजी स्वरूप प्रभावित होगा और इसका "गंभीर दुरुपयोग" हो सकता है. व्हॉट्सएप के एक प्रवक्ता ने संपर्क करने पर कहा, "भारत में अपने उपयोगकर्ताओं की मदद के लिये और देश में अपना निवेश जारी रखने के लिये हमारी पहली प्राथमिकता एक स्थानीय व्यक्ति की नियुक्ति करना है जो एक स्थानीय टीम बनाने में हमारी मदद कर सके

भारत में व्हॉट्सएप में इस समय दो वरिष्ठ पद खाली हैं, जिसमें भारत में कंपनी का प्रमुख और नीति प्रमुख शामिल है. उसने कहा कि व्हॉट्सएप का इस्तेमाल लोग सभी प्रकार के संवेदनशील वार्तालाप के लिये करते हैं, इनमें चिकित्सक, बैंक और परिवार के साथ बातचीत भी शामिल होती है. हाल में भीड़ द्वारा लोगों को पीट-पीटकर मारे जाने की कुछ घटनाओं में व्हॉटसएप संदेशों की भूमिका के बारे में कंपनी का मानना है कि भीड़ के हमलों की समस्या से निपटने के लिए सरकार, समाज और तकनीकी कंपनियों को साथ मिलकर काम करना होगा. कंपनी ने कहा, "इसीलिये हम पहले ही अपनी सेवाओं में काफी बदलाव कर चुके हैं ताकि भ्रामक सूचनाओं के प्रसार की गति को धीमा किया जा सके. हम लोगों को यह भी समझा रहे कि फर्जी खबरों की पहचान कैसे की जा सकती है.
व्हाट्सएप के मुख्य परिचालन अधिकारी मैट इडेमा हाल फिलहाल में भारत आये थे और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों से मिले थे. मंत्रालय के अधिकारी ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं किये जाने की शर्त पर बताया कि व्हॉट्सएप ने अपने जवाब में यह भी कहा कि उसने भारत में अपनी एक कानूनी इकाई स्थापित कर ली है लेकिन यह मंच संदेश के स्त्रोत या पहचान को बताने के लिये तैयार नहीं है. यह सरकार की प्रमुख मांगों में से एक थी.

उसने कहा कि इसे देखते हुये यह कहा जा सकता है कि मंत्रालय की चिंताओं को दूर नहीं किया गया है और इस मंच के दुरुपयोग के खतरे बने हुये हैं.

Comments

Popular posts from this blog

किसान:- जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में अनाज उत्पादन के तरीकों को पूरी तरह बदल देगा??

  किसान बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन कृषि के लिए सबसे बड़ा खतरा है। जलवायु परिवर्तन से मतलब है कि जलवायु की अवस्था में काफी समय के लिए बदलाव। जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक आंतरिक बदलावों या बाहरी कारणों जैसे ज्वालामुखियों में बदलाव या इंसानों की वजह से जलवायु में होने वाले बदलावों से माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र  का जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु परिवर्तन पर हाल में बड़े स्तर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन का विषय था जलवायु परिवर्तन मनुष्य की ओर से। इसमें जलवायु परिवर्तन के प्राकृतिक कारणों में अंतर बताने की कोशिश की है। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन को इस तरह से परिभाषित किया गया कि जलवायु परिवर्तन सीधे-सीधे मानव जनित कारणों पर निर्भर रहता है। पूरे वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के किसान ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन’ की वैज्ञानिक शब्दावली नहीं समझते हैं।  वह सबसे पहले जलवायु परिवर्तन से दो-चार होते हैं। जलवायु सीधे तौर पर उनके जीवनयापन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव डालता है। गेहूं और मक्के की ...

Facebook new features (2021) update

  15 साल पहले के फेसबुक और 2021 के फेसबुक में बहुत अंतर है। फेसबुक के नए संस्करण को अविश्वसनीय रूप से विकसित किया गया है। ये विशेषताएं अपडेट हैं जो आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों खातों के लिए उपयोग कर सकते हैं। धन का अनुरोध फेसबुक की नई सुविधा के साथ, अब आप दोस्तों से पैसे का अनुरोध कर सकते हैं या फेसबुक के माध्यम से दोस्तों को पैसे भेज सकते हैं। फेसबुक की नीति में एक दिलचस्प विशेषता यह नहीं है? अगर फेसबुक जल्द ही एक बैंक स्थापित करता है तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। हमें लगता है कि फेसबुक जल्द ही ऐसा करेगा। फेसबुक मार्केटप्लेस एक और बड़ी विशेषता "फेसबुक मार्केटप्लेस" सुविधा है। इस बाजार में जहां सुई से लेकर सूत तक सब कुछ बेचा जाता है, आप अपने देश में पैसा बेच और कमा सकते हैं। आप खुदरा या थोक बेच सकते हैं। घर, कार, कपड़े, पुरानी चीजें, दूसरे हाथ का सामान, जमीन, सर्विस पैक, खाना, पीना और सब कुछ जो आप यहां प्रकाशित कर सकते हैं। फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकल क्या आप फेसबुक पर लेख लिखकर पैसा कमाना चाहेंगे? नहीं, आश्चर्य नहीं होगा! हां, आप यह कर सकते हैं। अगर आपको लिखना पस...