Skip to main content

अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- किसान आंदोलन के साथ खड़े जन-समर्थन के प्रतीकों से डर रही सरकार

Smart News Team, Last updated: 18/02/2021 12:53 PM IST
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए टैक्टर से जा रहे विधायको की गिरफ्तारी के बाद कहा है, कि राज्य सरकार किसान आंदोलन के साथ खड़े जन-समर्थन के प्रतीकों से भयभीत है.

  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को कील ठोको और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को ठोको सरकार कहा है. अखिलेश यादव गुरूवार को कहा, कि यूपी विधानसभा के नए सत्र शुरु होने पर ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे सपा के विधायक को गिरफ़्तारी की लिया गया है. उन्होंने कहा कि, सरकार किसान आंदोलन के साथ खड़े जन-समर्थन के प्रतीकों से भी भयभीत है.

    अखिलेश यादव ने ट्वीट में कहा, "चाहे केंद्र की ‘कील ठोको’ भाजपा सरकार हो या उप्र की ‘ठोको’ भाजपा सरकार, ये किसान आंदोलन के साथ खड़े जन-समर्थन से डरकर किसानों के प्रतीक तक से भयभीत हैं, इसीलिए उप्र विधानसभा सत्र में ‘ट्रैक्टर’ से विधानसभा जा रहे सपा के विधायक-कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी की गयी है. निंदनीय!"

  • Twitteकिया

  • https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1362259016399921154?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1362259016399921154%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fsmart.livehindustan.com%2Flucknow%2Fnews%2Flucknow-akhilesh-yadav-targets-up-government-said-scared-of-symbols-of-public-support-standing-with-the-farmer-movement-81613630462993.html

  • बता दें कि यूपी में गुरुवार से विधानसभा का नया सत्र शुरू हो गया है. सत्र शुरू होने के बाद सपा के विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ टैक्टर से विधानसभा जा रहे थे. लेकिन लखनऊ पुलिस ने विधायकों को टैक्टर से विधानसभा जाने से रोक दिया. अखिलेश यादव के ट्वीट से लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिकिया आ रहा हैं.

    मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी बसपा, जातीय समीकरण को साधने की तैयारी

  • बता दें कि देश के किसान पिछले लगभग 80 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए जो तीन कृषि कानून बनाये है. उन्हें वापस लिया जाए.

 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

किसान:- जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में अनाज उत्पादन के तरीकों को पूरी तरह बदल देगा??

  किसान बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन कृषि के लिए सबसे बड़ा खतरा है। जलवायु परिवर्तन से मतलब है कि जलवायु की अवस्था में काफी समय के लिए बदलाव। जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक आंतरिक बदलावों या बाहरी कारणों जैसे ज्वालामुखियों में बदलाव या इंसानों की वजह से जलवायु में होने वाले बदलावों से माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र  का जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु परिवर्तन पर हाल में बड़े स्तर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन का विषय था जलवायु परिवर्तन मनुष्य की ओर से। इसमें जलवायु परिवर्तन के प्राकृतिक कारणों में अंतर बताने की कोशिश की है। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन को इस तरह से परिभाषित किया गया कि जलवायु परिवर्तन सीधे-सीधे मानव जनित कारणों पर निर्भर रहता है। पूरे वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के किसान ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन’ की वैज्ञानिक शब्दावली नहीं समझते हैं।  वह सबसे पहले जलवायु परिवर्तन से दो-चार होते हैं। जलवायु सीधे तौर पर उनके जीवनयापन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव डालता है। गेहूं और मक्के की ...

Facebook new features (2021) update

  15 साल पहले के फेसबुक और 2021 के फेसबुक में बहुत अंतर है। फेसबुक के नए संस्करण को अविश्वसनीय रूप से विकसित किया गया है। ये विशेषताएं अपडेट हैं जो आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों खातों के लिए उपयोग कर सकते हैं। धन का अनुरोध फेसबुक की नई सुविधा के साथ, अब आप दोस्तों से पैसे का अनुरोध कर सकते हैं या फेसबुक के माध्यम से दोस्तों को पैसे भेज सकते हैं। फेसबुक की नीति में एक दिलचस्प विशेषता यह नहीं है? अगर फेसबुक जल्द ही एक बैंक स्थापित करता है तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। हमें लगता है कि फेसबुक जल्द ही ऐसा करेगा। फेसबुक मार्केटप्लेस एक और बड़ी विशेषता "फेसबुक मार्केटप्लेस" सुविधा है। इस बाजार में जहां सुई से लेकर सूत तक सब कुछ बेचा जाता है, आप अपने देश में पैसा बेच और कमा सकते हैं। आप खुदरा या थोक बेच सकते हैं। घर, कार, कपड़े, पुरानी चीजें, दूसरे हाथ का सामान, जमीन, सर्विस पैक, खाना, पीना और सब कुछ जो आप यहां प्रकाशित कर सकते हैं। फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकल क्या आप फेसबुक पर लेख लिखकर पैसा कमाना चाहेंगे? नहीं, आश्चर्य नहीं होगा! हां, आप यह कर सकते हैं। अगर आपको लिखना पस...