Skip to main content

Petrol diesel के रेट :- जाने पाकिस्तान में किस रेट बिक रहा है तेल


 पेट्रोल-डीजल के दाम भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और चीन में हमारे यहां से बेहद सस्ता है। राजस्थान में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गया है और अब कई शहरों में शतक के करीब पहुंच रहा है। दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल ऑल टाइम हाई पर हैं। वहीं अगर पड़ोसी देशों पर नजर डालें तो पाकिस्तान में भारत से आधे रेट पर पेट्रोल मिल रहा है। भूटान, नेपाल जैसे हमसे गरीब देशों में पेट्रोल-डीजल भारत के मुकाबले बेहद सस्ता है। पूरी दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल भारतीय रुपये के हिसाब से वेनेजुएला में 1.46 रुपये लीटर है तो सबसे महंगा हांगकांग में 172.66 रुपये लीटर। globalpetrolprices.com वेबसाइट पर 15 फरवरी को पेट्रोल और डीजल के भाव इस प्राकर रहे...

भारत91..7583.62
पाकिस्तान51.3753.04
भूटान49.5646.30
श्रीलंका61.3738.92
नेपाल68.9758.31
चीन74.7465.11
बांग्लादेश76.4055.80
वेनेजुएला1.45---
हांगकांग174.37147.36  

भारत में तेल इसलिए इतना महंगा है

भारत में तेल इतना महंगा इसलिए है क्योंकि उस पर टैक्स अधिक है। अलग-अलग राज्य वसूलते हैं अलग-अलग टैक्स केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी लगाने के अलावा राज्य सरकारें भी वैट यानी वैल्यू एडेड टैक्स लगाकर आपसे कमाती हैं। राज्यों के वैट टैक्स का रेट भी अलग-अलग होता है। पूरे देश में सबसे ज्यादा वैट राजस्थान सरकार वसूलती है। यहां 38 फीसद टैक्स पेट्रोल पर और 28 फीसद डीजल पर लगता है।

टैक्स का बोझ उपभोक्ताओं पर

तेल पर लगने वाले टैक्स और वैट को देंखे तो भारत में यह करीब 69 फीसदी लगता है। वहीं, अमेरिका में 19 फीसदी, जापान में 47 फीसदी , ब्रिटेन में 62 फीसदी, फ्रांस में 63 फीसदी और जर्मनी में 65 फीसदी टैक्स और वैट लगता है। राजधानी नई दिल्ली में 1 जनवरी से 17 फरवरी के बीच गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में बढोतरी हुई है। इससे सीधे आम आदमी प्रभावित हुआ है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में 1 जनवरी को सामान्य पेट्रोल की कीमत 83.77 रुपए था। 31 जनवरी को 86.30 रुपए हो गया। 17 फरवरी को पेट्रोल की कीमत 89.54 रुपए। डीजल 1 जनवरी को 73.93 रुपए, 31 जनवरी को यह 76.48 रुपए जबकि 17 फरवरी 79.95 रुपए कीमत थी।

16 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमत को ऐसे समझें

  • पेट्रोल-89.29 रुपए ----डीजल- 79.70 रुपए
  • बेस प्राइज--32.10---33.71
  • सेंट्रल गवर्नमेंट टैक्स--32.90--31.81
  • स्टेट गवर्नमेंट टैक्स--20.61--11.61
  • लाइसेंस फीस--0.44----0.36
  • डीलर कमीशन-3.24---2.15

पेट्रोल पंप किसी ऑयल डिपो से कितना दूर है, उसके हिसाब से उस पर किराया लगता है। इसके कारण शहर बदलने के साथ ये किराया बढ़ता-घटता है।

Comments

Popular posts from this blog

किसान:- जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में अनाज उत्पादन के तरीकों को पूरी तरह बदल देगा??

  किसान बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन कृषि के लिए सबसे बड़ा खतरा है। जलवायु परिवर्तन से मतलब है कि जलवायु की अवस्था में काफी समय के लिए बदलाव। जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक आंतरिक बदलावों या बाहरी कारणों जैसे ज्वालामुखियों में बदलाव या इंसानों की वजह से जलवायु में होने वाले बदलावों से माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र  का जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु परिवर्तन पर हाल में बड़े स्तर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन का विषय था जलवायु परिवर्तन मनुष्य की ओर से। इसमें जलवायु परिवर्तन के प्राकृतिक कारणों में अंतर बताने की कोशिश की है। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन को इस तरह से परिभाषित किया गया कि जलवायु परिवर्तन सीधे-सीधे मानव जनित कारणों पर निर्भर रहता है। पूरे वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के किसान ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन’ की वैज्ञानिक शब्दावली नहीं समझते हैं।  वह सबसे पहले जलवायु परिवर्तन से दो-चार होते हैं। जलवायु सीधे तौर पर उनके जीवनयापन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव डालता है। गेहूं और मक्के की ...

Facebook new features (2021) update

  15 साल पहले के फेसबुक और 2021 के फेसबुक में बहुत अंतर है। फेसबुक के नए संस्करण को अविश्वसनीय रूप से विकसित किया गया है। ये विशेषताएं अपडेट हैं जो आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों खातों के लिए उपयोग कर सकते हैं। धन का अनुरोध फेसबुक की नई सुविधा के साथ, अब आप दोस्तों से पैसे का अनुरोध कर सकते हैं या फेसबुक के माध्यम से दोस्तों को पैसे भेज सकते हैं। फेसबुक की नीति में एक दिलचस्प विशेषता यह नहीं है? अगर फेसबुक जल्द ही एक बैंक स्थापित करता है तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। हमें लगता है कि फेसबुक जल्द ही ऐसा करेगा। फेसबुक मार्केटप्लेस एक और बड़ी विशेषता "फेसबुक मार्केटप्लेस" सुविधा है। इस बाजार में जहां सुई से लेकर सूत तक सब कुछ बेचा जाता है, आप अपने देश में पैसा बेच और कमा सकते हैं। आप खुदरा या थोक बेच सकते हैं। घर, कार, कपड़े, पुरानी चीजें, दूसरे हाथ का सामान, जमीन, सर्विस पैक, खाना, पीना और सब कुछ जो आप यहां प्रकाशित कर सकते हैं। फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकल क्या आप फेसबुक पर लेख लिखकर पैसा कमाना चाहेंगे? नहीं, आश्चर्य नहीं होगा! हां, आप यह कर सकते हैं। अगर आपको लिखना पस...