Skip to main content

अगर नहीं माने WhatsApp के नए नियम तो 120 दिन बाद डिलीट हो जाएगा 👉जाने क्या है नियम

 



Last Modified: Mon, Feb 22 2021. 12:01 IST

WhatsApp के लिए पिछले कुछ महीने मुश्किल भरे रहे हैं। इसकी वजह मेसेजिंग ऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी (Privacy Policy) रही। नए नियम-कायदों को लेकर WhatsApp को तगड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, बड़ी संख्या में यूजर्स ने दूसरे मेसेजिंग ऐप्स का रुख किया। इसके बाद, WhatsApp ने अपने यूजर्स को नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में समझाने के लिए इसे एक्सेप्ट करने की डेडलाइन बढ़ा दी थी। व्हाट्सऐप ने यूजर्स को 15 मई तक प्राइवेसी पॉलिसी को मानने के लिए कहा। अब, व्हाट्सऐप ने साफ कर दिया है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से लागू हो जाएगी। व्हाट्सऐप यूजर्स को डेडलाइन से पहले ही नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट करना होगा वरना उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको उन्ही मुश्किलों के बारे में बता रहे हैं।

अगर आप 15 मई तक नई शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं, तो आपके WhatsApp अकाउंट की फंक्शनैलिटी कम हो जाएगी। ऑफिशियल WhatsApp FAQ पेज में कहा गया है, 'पॉलिसी नहीं मानने पर आप कॉल रिसीव कर पाएंगे और नोटिफिकेशन देख पाएंगे। लेकिन आप WhatsApp से मेसेज सेंड और रिसीव नहीं कर पाएंगे।'। इसका सीधा मतलब यह है कि व्हाट्सऐप आपको नए नियमों को मानने के लिए मजबूर कर रहा है।व्हाट्सएप आपके अकाउंट को तुरंत डिलीट नहीं करेगा बल्कि आपके एक्सेस को रेस्ट्रिक्ट करेगा

जो यूजर्स नई प्राइवेसी की शर्तों को मानने से इनकार कर देंगे, वे उस स्थिति में भी 120 दिन तक के लिए ऐप को इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, इस समय के दौरान मैसेजिंग ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल सीमित तौर पर किया जा सकेगा। जो यूजर्स 120 दिन के भीतर नए नियम-कायदे नहीं मानेंगे, उनके WhatsApp अकाउंट को डिलीट कर दिया जाएगा। कॉल और नोटिफिकेशन मिल सकेंगे
व्हाट्सऐप के आधिकारिक FAQ में कहा गया है कि कम समय के लिए यूजर्स को कॉल और नोटिफिकेशन मिल सकेंगे, लेकिन आप ऐप से मैसेज को पढ़ और भेज नहीं सकेंगे।

एक बार अकाउंट डिलीट होने के बाद नहीं मिलेगा वापस 
व्हाट्सऐप ने कहा है कि अगर आपका अकाउंट एक बार हट जाएगा तो यूजर इसे वापस नहीं पा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि अकाउंट डिलीट होना एक ऐसी चीज होगी जिसे हम रिवर्स नहीं कर सकेंगे। 

 

यूजर्स के मेसेज और हिस्ट्री हो जाएगी डिलीट और ग्रुप्स से हटा दिया जाएगा 
व्हाट्सऐप ने कहा है कि शर्तें नहीं मानने पर यूजर्स की मेसेज हिस्ट्री पूरी तरह से डिलीट हो जाएगी। इसके साथ ही यूजर्स को सभी व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया जाएगा जिनके वे हिस्सा हैं। कंपनी का कहना है कि 15 मई से पहले यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को Android या iPhone से एक्सपोर्ट कर सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

किसान:- जलवायु परिवर्तन दुनिया भर में अनाज उत्पादन के तरीकों को पूरी तरह बदल देगा??

  किसान बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन कृषि के लिए सबसे बड़ा खतरा है। जलवायु परिवर्तन से मतलब है कि जलवायु की अवस्था में काफी समय के लिए बदलाव। जलवायु परिवर्तन प्राकृतिक आंतरिक बदलावों या बाहरी कारणों जैसे ज्वालामुखियों में बदलाव या इंसानों की वजह से जलवायु में होने वाले बदलावों से माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र  का जलवायु परिवर्तन पर सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु परिवर्तन पर हाल में बड़े स्तर पर एक सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन का विषय था जलवायु परिवर्तन मनुष्य की ओर से। इसमें जलवायु परिवर्तन के प्राकृतिक कारणों में अंतर बताने की कोशिश की है। इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन को इस तरह से परिभाषित किया गया कि जलवायु परिवर्तन सीधे-सीधे मानव जनित कारणों पर निर्भर रहता है। पूरे वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। भारत में ग्रामीण क्षेत्रों के किसान ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन’ की वैज्ञानिक शब्दावली नहीं समझते हैं।  वह सबसे पहले जलवायु परिवर्तन से दो-चार होते हैं। जलवायु सीधे तौर पर उनके जीवनयापन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव डालता है। गेहूं और मक्के की ...

Facebook new features (2021) update

  15 साल पहले के फेसबुक और 2021 के फेसबुक में बहुत अंतर है। फेसबुक के नए संस्करण को अविश्वसनीय रूप से विकसित किया गया है। ये विशेषताएं अपडेट हैं जो आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों खातों के लिए उपयोग कर सकते हैं। धन का अनुरोध फेसबुक की नई सुविधा के साथ, अब आप दोस्तों से पैसे का अनुरोध कर सकते हैं या फेसबुक के माध्यम से दोस्तों को पैसे भेज सकते हैं। फेसबुक की नीति में एक दिलचस्प विशेषता यह नहीं है? अगर फेसबुक जल्द ही एक बैंक स्थापित करता है तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। हमें लगता है कि फेसबुक जल्द ही ऐसा करेगा। फेसबुक मार्केटप्लेस एक और बड़ी विशेषता "फेसबुक मार्केटप्लेस" सुविधा है। इस बाजार में जहां सुई से लेकर सूत तक सब कुछ बेचा जाता है, आप अपने देश में पैसा बेच और कमा सकते हैं। आप खुदरा या थोक बेच सकते हैं। घर, कार, कपड़े, पुरानी चीजें, दूसरे हाथ का सामान, जमीन, सर्विस पैक, खाना, पीना और सब कुछ जो आप यहां प्रकाशित कर सकते हैं। फेसबुक इंस्टेंट आर्टिकल क्या आप फेसबुक पर लेख लिखकर पैसा कमाना चाहेंगे? नहीं, आश्चर्य नहीं होगा! हां, आप यह कर सकते हैं। अगर आपको लिखना पस...